
रोहड़ू। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक इकाई अध्यक्ष सतपाल धंपटा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला की सहमति से रोहड़ू मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में उपप्रधान पद पर खशधार पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश भूषण, शिलादेश के पूर्व प्रधान राम नाथ, भगत राम पानू तथा बिशन दास ड़ूगसा को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर मिणी गांव निवासी नारायण दास को चुना गया है। सचिव के पद पर दलीप सिंह गढाड़ी, सुनीता चमराड़ा, कपिल धांटा शलान, श्याम लाल सिंगटा, कोषाध्यक्ष के पद पर जवाहर लाल गांवसारी, प्रेस सचिव सुरेंद्र सिंह काल्टा मंगवानी तथा कार्यालय सचिव राजेश कुमार भटवाड़ी को चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में दलीप कुमार बिजोरी, भूपिंद्र सिंह करासा, मुंशी राम दिऊदी, भगत राम पेजा, लच्छमू राम मंगवानी, जगदीश कनेवरा, सुनील कुमार मंगवानी, बली राम धांटा, शमशेर सिंह कुमराड़ा, बालक राम सौंदाड़ी, सनीला देवी खशकंडी, उदय सिंह जाबल, गोवर्धन दास मसली, संतोष श्लोट, उत्तम चंद तेलगा, जितेंद्र शरमाली, बिशन दास शीरी, बलवंत हिस्टा श्लोट, किसनू मल मसली, हरी चंद झेल्टवाड़ी, केशव राम खरशाली, जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व प्रत्याशी बालक राम नेगी, जय चंद धांटा, जिला परिषद सदस्य कमलेश समरैक, भादर सिंह काल्टा, प्रकाश चंद, राम लाल, लायक राम मेल्ठी, श्याम लाल पूर्व प्रधान चिड़गांव, दिला राम, राजेश पांडे, पंचायत प्रधान बिमला कुपटा तथा मीना देवी को मनोनीत किया गया है।
