नारकंडा में एनएच नहीं हुआ बहाल

कुमारसैन (शिमला)। भारी बर्फबारी के चलते नारकंडा में बंद हुआ एनएच रविवार को भी बहाल नहीं हो पाया है जिसके चलते सभी बसें वाया बसंतपुर भेजी गई हैं। इसके अलावा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट भी बहाल नहीं हो पाए हैं। आरएम गुरूबचन सिंह ने बताया कि एनएच बहाल न होने के चलते सभी बसें बसंतपुर होकर भेजी गई हैं। उल्लेखनीय है कि नारकंडा में तीन फीट तक ताजा बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद है। हालांकि रविवार को मौसम साफ होने के कारण सड़क को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन अधिक बर्फ होने के कारण रविवार को मार्ग बहाल नहीं हो पाया है।

Related posts