
बद्दी (सोलन)। बद्दी विवि की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में विवि में रैगिंग पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला लिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि नाम पूछना और परिचय पूछना भी रैगिंग में शामिल होता है तथा यहीं से युवाओं में आपसी मतभेद उभरते है। संजय कुमार मिश्रा को एंटी रैगिंग कमेटी का नॉडल अधिकारी और प्रो. तनवी को महिला सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विवि के चीफ वार्डन कर्नल राजन शर्मा पिछले वर्ष के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं विवि के उपकुलपति डा. लोवी राज गुप्ता ने कहा कि विवि में जूनियर बच्चों को यह हिदायत दी गई है कि रैगिंग के मामले में छोटी से छोटी बात को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्राएं एसएमएस के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। विवि परिसर में जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। वर्ष 2009 के बाद अमन काचरू की मौत के बाद रैगिंग को एक अपराध माना गया है तथा प्रदेश में पहली बार रैगिंग करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने सीनियर और जूनियर बच्चों को अपने व्यवहार में सुधार लाने की अपील की है।
बद्दी थाना प्रभारी कमल चंद ने विवि के अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने की बात कही। जूनियर छात्र शिवम गौतम, अपरमपुरी, शिवम, अदिति, दीपिका, कृतिका, तनु, वीरेंद्र ऋषभ और शौर्य ने छात्रावास, विवि परिसर और जिम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग रखी। वहीं सीनियर छात्र राहुल भारद्वाज, आयुषी गौतम, ज्योति, सुनिधि, सुष्मिता, पारुल शर्मा, रजत ठाकुर और दीपिका सैनी ने भी अपनी शंकाओं को दूर किया। बैठक में रजिस्ट्रार सौम्यकांत मिश्रा, एएसआई प्रदीप ठाकुर, डा. अजय गोयल, स्वाति श्रीवास्तव, नीरज कुमार, डा. एसपी तायल, डा. प्रवीण, नरेंद्र पाल कौर, पोला राम चौधरी, योगराज भाटिया और आरुणि पाठक समेत ने भाग लिया।
