
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत एक इलाके में नाबालिगलड़की से दुराचार करने पर मामला दर्ज हुआ है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार घर में अकेली नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के संसार चंद ने दुराचार किया। शनिवार सुबह आरोपी किसी बहाने से पीड़िता के घर आया था। उस वक्त लड़की घर में अकेली थी। लड़की की मां पशुओं को चराने जंगल में गई थी। संसार चंद ने लड़की को घर में अकेला पाकर उससे दुराचार किया। लड़की के शोर मचाने पर घर के नजदीक कपड़े धो रही उसकी भाभी वहां पहुंच गई। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया। लड़की ने आपबीती भाभी को सुनाई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की। पुलिस ने दुराचार के आरोपी संसार चंद को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शाहपुर नेगी राम ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
