नाबालिग युवती को भगाने का मामला दर्ज

रोहडू। चिड़गांव पुलिस थाना के तहत देवीधार पंचायत के पानु गांव में नाबालिग युवती को भगाने का मामला सामने आया है। पानु गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि चुमनोट निवासी संजू उसकी 15 वर्षीय बेटी को भगा कर ले गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि नाबालिग युवती को भगाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

Related posts