
काशीपुर। तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ उसी के घर के नजदीक सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद बदहवास लड़की सूचना अपने घर वालों को दी। उसकी बड़ी बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है।
एक नाबालिग लड़की और उसके परिजन लोगों के घरों में झाड़ू पोछा का काम कर गुजर बसर करते हैं। लड़की के पिता की करीब चार साल पहले मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि बीते मंगलवार की शाम सात बजे वह एक घर में काम कर वापस अपने घर लौट रही थी। घर के पास पहुंचते ही तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया। लड़की जैसे तैसे तीनों से पीछा छुड़ाकर एक घर में घुस गई। बाद में उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। उसकी बड़ी बहन ने आईटीआई चौकी में घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जबकि अभी भी दो फरार है। इधर, आईटीआई पुलिस ने 17 घंटे बीत जाने के बाद भी पीड़ित लड़की का मेडिकल नहीं कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। चौकी इंचार्ज अरुण सैनी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग और मारपीट का प्रतीत होता है।
