
तीसा (चंबा)। तीसा थाना के कलोनी मोड के पास पुलिस ने नाके के दौरान लहसुन की बोरियों में जो बूटी पकड़ी थी, उसकी पहचान नाग छतरी के तौर पर हुई है। बोरियों को खोलने पर इसमें से 208 किलो 590 ग्राम नागछतरी बरामद हुई है। पुलिस ने नागछतरी को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बीएम शर्मा ने बताया कि रूप लाल पुत्र मोती गांव लम्भाग तहसील चुराह, चालक दौलत राम पुत्र खेतर गांव तरेला कर्मचंद गांव सपडोट के खिलाफ जड़ी बूटियों की तस्करी करने का मामला दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस ने रात को चंबा-सनवाल रोड पर कलोनी मोड़ के पास गाड़ियों की चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कैंटर नंबर एचपी 73-3467 को चैक किया तो इसमें रखी बोरियों में नागछतरी रखी हुई थी। तीसा थाना के उप निरीक्षक जगदीश चंद की अगुवाई में नागछतरी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भादंसं की धारा 41, 42 व 379 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है
