नाईजीरियन सेना और बोको हरम के बीच हिंसा, 70 की मौत

नाईजीरियन सेना और बोको हरम के बीच हिंसा, 70 की मौत

लागोस: नाईजीरिया में शुक्रवार को सेना तथा आतंकवादी संगठन बोको हरम के बीच ङ्क्षहसा के बाद तेज हुए संघर्ष में 50 आतंकवादी तथा 15 जवानों की मौत हो गई। इस दौरान पांच नागरिक भी मारे गए।

रक्षा प्रमुख मेजर जनरल क्रिस ओलुकोलोडे ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बताया कि सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में 50 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान 15 जवान भी मारे गए। उन्होने बताया कि इस गोलीबारी में पांच नागरिक भी मारे गए। सेना ने सक्रिय रुप से कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के 20 वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Related posts