नहीं होगी व्यापार मंडल की बैठक

रोहड़ू। व्यापार मंडल की 12 मई को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री हेमराज सूद ने बताया कि प्रदेश में व्यापारियों को होने वाली हर परेशानी को लेकर 12 मई को ठियोग के लक्ष्मी नारायण हाल में बैठक का आयोजन किया जाना था। लेकिन, किन्हीं कारणों को लेकर बैठक को स्थगित कर दिया गया है। आगामी तिथि जल्द निर्धारित कर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी।

इंदु वर्मा ने किया धूमल का धन्यवाद
ठियोग (शिमला)। भाजपा जिला महासू की महिला मोर्चा की कमान इंदु वर्मा को मिलने पर इंदु वर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की रितू सेठी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महासू जिला अध्यक्ष अमी चंद वर्मा का आभार प्रकट किया है। साथ ही अपने पद पर निष्ठा से काम करने की बात भी इंदु वर्मा ने कही। इसके साथ ही इंदु वर्मा ने राजेंद्र कश्यप को जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। मंडल अध्यक्ष दीपराम वर्मा, महामंत्री राजेंद्र चंदेल, रणवीर राठौर, मंडल प्रवक्ता अश्वनी, समिति सदस्य रीना शर्मा, देवकी, शीला वर्मा, अनिता वर्मा, किरण ठाकुर तथा कांता सदर ने बधाई दी है।

Related posts