नहीं रहे विद्युत इंप्लाइज़ यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बिलासपुर। राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड इंप्लाइज यूनियन की बिलासपुर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल चौधरी का निधन हो गया। विभाग में टी-मेट के पद पर कार्यरत चौधरी ने गत सोमवार रात अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में यूनियन के कई नुमाइंदों व अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
जिले के नोग गांव के रहने वाले करीब 52 वर्षीय श्यामलाल चौधरी की तबीयत गत सोमवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचाया नहीं पाए । मंगलवार को नोग गांव के शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने पीछे धर्मपत्नी, दो बेटे व दो बेटियां छोड़ गए हैं।
यूनियन के जिला अध्यक्ष यशवंत चौहान ‘बिट्टू’, सचिव राजकुमार शर्मा, पूर्व जोनल सचिव नरेंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष दिलवर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जोगेंद्र कपलस, केंद्रीय कार्यकारिणी के उप महामंत्री जगमेल सिंह ठाकुर, सुंदरनगर यूनिट के अध्यक्ष गंगा सिंह ठाकुर व प्रेम सिंह ठाकुर समेत कई अन्य कर्मचारियों ने उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ ही शोकाकुल परिजनों से संवेदनाएं भी जताईं। यशवंत चौहान ‘बिट्टू’ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में यूनियन शोकाकुल परिवार के साथ है।

Related posts