
अंब (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा के विरोध में अंब कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह धरना और प्रदर्शन किया। प्रदेश विश्वविद्यालय एवं प्रदेश सरकार ने रूसा लागू करते समय यूनिटी महाविद्यालय खोलने की बात कही थी, अब पूरा वर्ष बीत गया है। यूनिटी महाविद्यालयों का कोई पता नहीं है।
रूसा के लागू होने पर रिजल्ट एक महीने के अंदर आना, स्टाफ की कमी को पूरा करना, महाविद्यालयों के हालात सुधारना जैसी बातें कही गई थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई। रिजल्ट अभी तक नहीं आए। परीक्षार्थियों के समय रोल नंबर एवं परिणामों की समय तालिका भी जल्दी न आने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। कंपार्टमेंट वाले छात्राें का भविष्य भी अंधकार में है। 12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट वाले छात्रों का प्रवेश सेकेंड सेमेस्टर में होगा या नहीं। इस पर भी संशय बना हुआ है। कंपार्टमेंट वाले छात्रों का उत्तीर्ण होने के बाद भी उनका क्या होगा इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है? विद्यार्थी परिषद ने कहा कि इस मसले पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर एबीवीपी के कैंपस प्रधान आकाश लट्ठ, नवीन, सचिन वालिया, मणि, राहुल, संदीप और रुचि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
