
खटीमा। पानी पीने को नहर में घुसा चीतल जालियों में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चीतल को वन कर्मियों ने खासी मसक्कत के बाद नहर से निकाल कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। वनकर्मियों ने चीतल को पशु चिकित्सकाधिकारी पीएस ह्यांकी द्वारा इलाज करने के बाद जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने खटीमा वन रेंज को सूचना दी कि एक चीतल लोहियाहेड पावर हाउस की जालियों में फंसा हुआ है। वन रक्षक जशोद सिंह ने बताया कि जंगल में पानी पीने के लिए नहर में गया चीतल नहर में गिर गया और तेज बहाव के कारण बहता हुआ लोहियाहेड पॉवर हाउस की जालियों में फंस गया।
