
मंडी। मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा नेे बीबीएमबी प्रबंधन को नहर के किनारे मिट्टी डंप करने के बजाय स्टील की फेंसिंग करवाने की मांग की है। मोर्चा के संयोजक लक्ष्मेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के सहयोग से स्थापित इस जल विद्युत परियोजना के एमओयू की शर्तों के अनुसार जनहित में लोकल एरिया डवेल्पमेंट अथॉरिटी अर्थात पंचायती क्षेत्र के प्रतिनिधियों को साथ लेकर उनकी राय के अनुसार सुरक्षा मानकों पर ध्यान दिया जाए। चिकनी मिट्टी के ढेर के डंप करने के बजाय लोहा और स्टील की फेंसिंग करवाई जाए।
उन्होंने बीबीएमबी प्रबंधन सुंदरनगर को चेतावनी दी है कि अवैज्ञानिक ढंग से चिकनी मिट्टी के ढेर तुरंत नहर के किनारे से हटाए जाएं। इस धूल के उड़ने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा और अत्यधिक मिट्टी डंप करने से सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। इससे राहगीर कभी भी तीव्र गति से चलने वाले वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। बीबीएमबी प्रबंधन की लापरवाही से आज तक हजारों स्थानीय लोग और वाहन नहर में गिर चुके हैं। कहा कि यदि बीबीएमबी प्रबंधन लापरवाही बरतता है तो मोर्चा बीएसएल नहर और सुंदरनगर जलाश्य के किनारों को जनहित में सुरक्षित करने के लिए उच्च न्यायालय में हल्फनामा दायर करते कर जन सुरक्षा की गुहार लगाई जाएगी।
