नशे में पति ने पत्नी का सिर फोड़ा

कंडवाल (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत पड़ते गांव सोहर की महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता रेशमा देवी (27) ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि करीब आठ साल पहले उसकी शादी सोहर निवासी रशपाल सिंह के साथ हुई थी। उसका पति शराब का आदी है। इतना ही नहीं आरोपी रशपाल अकसर शाम को शराब पीकर घर आकर उससे लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि वीरवार को उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर बिना वजह उससे लड़ाई-झगड़ा किया तथा उसकी डंडों से पिटाई की। इससे पीड़िता के सिर और बाजू पर चोटें आई हैं। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ भादसं की धारा 323 व 325 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts