नवाकोट में 114 परिवारों को बांटे चेक

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के ग्राम नवाकोट में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर हुई गोष्ठी में सीडीओ सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए सीडीओ सबिन वंसल ने कहा कि जिन लोगों की मासिक आय 15 हजार रुपये तक है, उन सभी परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें हर महीने तीन रुपये किलो चावल और दो रुपये किलो गेहूं दिया जाएगा। इस दौरान सीडीओ ने ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत 114 परिवारों को 51-51 सौ रुपये के चेक वितरित किए, जिसमें देवेंद्र दत्त, ऊषा देवी, विशालमणी, खुशाल मणी, रेखा देवी, सुषमा देवी, उमाशंकर, सुशा देवी, वीना देवी और लक्ष्मी प्रसाद आदि शामिल हैं। प्रमुख जगदंबा रतूड़ी ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। बैठक में बीडीओ प्रमोद बिष्ट, प्रबंधक स्वजल ओमप्रकाश गैरोला, प्रधान भगवती प्रसाद रतूड़ी, मनोहर लाल, बाल कृष्ण, सत्यप्रसाद रतूड़ी, विद्यादत्त, गणेश रतूड़ी और देवेंद्र दत्त समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts