
चंबा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ चंबा के चुनाव स्थानीय परिधि गृह में आयोजित किए गए। इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी की देख रेख में शुरू हुई। सह चुनाव अधिकारी देवीदास सूर्या व पवन कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहे। बैठक में प्रधान पद के लिए नरेश शर्मा का नाम कर्मचारियों ने रखा। समस्त कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ नेरश शर्मा का समर्थन किया। वरिष्ठ उप प्रधान उत्तम चंद ठाकुर को और महासचिव तजवीज सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान ने समर्थन देने के लिए समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। नरेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों का सदैव ध्यान रखा जाएगा। कर्मचारियों की लंबित मांगे उच्च अधिकारियों व सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाई जाएगी। कर्मचारी महासंघ को विभाजित नहीं होने दिया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि नई कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा।
