नयनादेवी में जेबकतरे को श्रद्धालुओं ने धुना

नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। रविवार को मंदिर क्षेत्र में कई श्रद्धालुओं की जेबें कटीं। बताया जा रहा है कि इसमें पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी भी शामिल हैं। लोगों ने एक जेब कतरे को रंगे हाथ दबोच कर जमकर धुनाई की। हालांकि, उसे बाद में मंदिर न्यास के माध्यम से पुलिस के हवाले किया गया।
यात्रियों ने एक जेबकतरे को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ने मैं सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि उसने लोगों के पैसे और सामान भी लौटा दिया। उधर, डीएसपी सोमदत्त ने कहा कि ऐसा मामला आया था। लेकिन, व्यक्ति पेशेवर जेबकतरा नहीं लगता। लिहाजा, मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके में ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए है।

Related posts