
सोलन। चंबाघाट के वार्ड नंबर चार में स्थित करोल विहार कालोनी में पेयजल, स्ट्रीट लाइटें, रास्तों तथा साफ-सफाई के लिए करोल विहार रेजिडेंटस वेलफेयर सोसाइटी ने आवाज बुलंद की है। इस समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत से मिला।
सोसायटी के महासचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मंडल की बैठक सकारात्मक रही। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष को चंबाघाट के वार्ड नंबर चार स्थित करोल विहार कालोनी में, पेयजल, स्ट्रीट लाइटें, रास्तों तथा साफ-सफाई व्यवस्था आदि समस्याओं के बारे में विशेष तौर पर अवगत करवाया। नगर परिषद अध्यक्ष ने मौके पर ही परिषद के सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल आपूर्ति विभाग के प्रभारियों को कालोनी की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने नगर परिषद अध्यक्ष को करोल विहार कालोनी के दौरे का निमंत्रण भी दिया जिसे अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार किया।
