
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में यूरो किड्स के तहत नन्हे बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर्स डे के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चों और उनकी माताओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। शुरुआत यूरो नर्सरी के बच्चों ने मेरी मां, प्यारी मां गीत पर शानदार नृत्य पेश कर किया। म्यूजिकल चेयर में इंदुमती ने पहला और गुरिंदर ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्टेचू डांस में वंदना शर्मा ने पहला और निर्मला शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दाल में काला खेल में रीता सिंह ने पहला और नीलम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, तंबोला में वनीत भटनागर और पूजा तलवार ने बाजी मारी। इस दौरान बच्चों के लिए बड़े स्वीमिंग पूल को भी लगाया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों में एल्मस, युक्ति, मनकर्ण ने बताया कि डलहौजी में स्वीमिंग पूल में बोटिंग का बढ़िया अनुभव उनको पहली बार हुआ है। वहीं, कार्यक्रम में बच्चों के लिए झूलों का भी प्रबंध किया गया था। बच्चों और उनकी माताओं के लिए खानपान के स्टाल भी लगाए गए थे। इस अवसर पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी, दीपिका और अन्य मौजूद रहे।
