
नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालू में शिक्षा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब ईनाम जीते। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में दीक्षा ने पहला और सीमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सरोज ठाकुर प्रथम और मोहित कुमार द्वितीय रहे। चित्रकला स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में स्नेहलता ने पहला और कृतिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में कृतिका प्रथम और भूपेंद्र द्वितीय, भाषण के कनिष्ठ वर्ग में अदिति प्रथम और मनीष द्वितीय स्थान पर रहे।
वरिष्ठ वर्ग में सपना ने पहला और बबली दूसरा स्थान झटका। इस मौके पर स्कूल के
प्रधानाचार्य नूपे राम ने बच्चों को शिक्षा के मूल्यों के बारे में बताया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाऊ पनाऊ में भी शिक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य रमेश भनोट ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
