नगर में पर्यटन की मिले बढ़ावा

लोहाघाट। नगर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और साफ-सुथरा रखने के संबंध में चेयरमैन लता वर्मा ने अधिकारियों की बैठक ली। अधिशासी अधिकारी वाईएस रावत, भुवन उपाध्याय के संचालन में हुई बैठक में जलकल अभियंता बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रेजरी, ठाड़ाढुंगा और आदर्श कालोनी में नालियों में पड़े पाइपों को हटाने का काम शुरू हो गया है। लोनिवि के नवीन चंद्र, नेहा सिंह का कहना था कि नगर क्षेत्र की सड़कों की नालियों को ठीक करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी एचएस सौन ने कहा कि नगर क्षेत्र की लाईनों की मरम्मत के बाद विद्युत व्यवस्था में सुधार आया है। चेयरमैन ने नगर में बंद पड़े हैंडपंपों को शीघ्र चालू करने के साथ पेयजल की अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं तलाशने पर भी जोर दिया। एसओ अशोक कुमार ने कहा कि नगर में तेज रफ्तार से चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी। इस अवसर पर सभासद विमल कलौनी, कैलाश माहरा, पार्वती रावत, रमा देवी, परवीन, मनोज कुमार, गोविंद वर्मा, महेश राय, किशोर चंद्र ने भी सुझाव दिए।

Related posts