
काशीपुर। नगर निगम में ठेका पर सफाई कर्मचारी रखने के विरोध में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने धरना देकर ठेका प्रथा समाप्त करने और स्थायी एवं संविदा पर नियुक्त देने की मांग की।
युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में ठेके पर काम करने वाले सर्फाई कर्मी निगम गेट के पास धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने मुख्य नगर अधिकारी के नाम निगम कार्यालय में ज्ञापन देकर कहा कि बीते दिनों वाल्मीकि पंचायत में तय किया गया कि जब तक नगर निगम बेरोजगार युवकों को संविदा पर नियुक्ति नहीं देता धरना जारी रहेगा। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो संविदा व स्थायी कर्मचारी भी आंदोलन में कूद कर नगर की सफाई व्यवस्था भंग कर देंगे।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हिमांशु वाल्मीकि, अरुण, विशेष कुमार, मनीष, कमल, दीपक, सोहन, राजबहादुर, अतुल, दीपक, सुजीत कुमार, निशांत, विशाल कुमार, मदन, सरजू, टीपू, टिन्ना, मनोज आदि मौजूद थे।
