नगर निगम की लाइसेंस फीस हुई महंगी

रुड़की। नगर निगम से जारी होने वाले लाइसेंस की फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लग गई। बढ़ी हुई फीस के लिए जल्द गजट जारी हो जाएगा। सालों पुरानी फीस को संशोधित किए जाने से नगर निगम की आय बढ़ेगी। इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई। अब नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
नगर निगम से दुकानों और दूसरे कार्यों के लिए जारी किए जाने वाले लाइसेंस की फीस के लिए अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। अभी तक दशकों पुरानी व्यवस्था के तहत नाममात्र लाइसेंस शुल्क वसूला जा रहा था। नगर पालिका के कार्यकाल के दौरान सात मार्च 2010 को प्रस्ताव 407 पास कर लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था। बुधवार को नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए शीघ्र गजट जारी करने का निर्णय लिया गया। मेयर यशपाल राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके अलावा सड़क, नाली और नालों के निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। इस बजट से सभी 20 वार्डों में निर्माण कार्य होंगे। स्वास्थ्य विभाग के लिए 13वें वित्त से करीब 45 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया। इस धनराशि से वाहन, डस्टबिन आदि सामान की खरीद की जाएगी। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। कार्यकारिणी की बैठक में आईएमए ब्लड बैंक के लिए गांधी वाटिका में जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। मेयर ने बताया कि बैठक में लिए गए फैसलों को निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से पास होने के बाद ही विकास कार्य करवाए जाएंगे। बैठक में सभासद दिनेश शर्मा, अभिषेक चंद्रा, राकेश गर्ग, किरण भाटिया, शशी शर्मा, मोहित बाडी, बबली चौधरी, आशा यादव, नरेश रानी, शबनम, अवर अभियंता प्रेम शर्मा आदि उपस्थित थे।

संशोधित लाइसेंस फीस
लाइसेंस पहले अब
दाई 25 पैसे 200 रुपये
आटा व अन्य चक्की 05 रुपये 500 रुपये
मांस की दुकानें 02 रुपये 200 रुपये
आइस फैक्ट्री 50 रुपये 5000 रुपये
लकड़ी के टाल 04 रुपये 400

Related posts