नगरोटा बगवां का सुमित बना सेना में लेफ्टिनेंट

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र नगरोटा बगवां के सुमित धीमान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त करके अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुमित धीमान को 14 सितंबर को आफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में उसके पिता उमेश धीमान और माता सुदेश धीमान ने स्टार लगाकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया।
सुमित ने बताया कि बचपन से ही सेना में जाने की ललक थी। स्कूली शिक्षा स्थानीय ग्रीन फील्ड स्कूल से प्राप्त करने के बाद ठाकुरद्वारा के एबीएम स्कूल से जमा एक व दो की शिक्षा हासिल की। जबकि लवली प्रोफे शनल यूनिवर्सिटी जालंधर से बीटेक व एमबीए की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने बताया कि सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भोपाल से उन्होंने इंजीनियरिंग में टेक्निकल एंट्री प्राप्त की तथा चेन्नई में बाकी ट्रेनिंग प्राप्त की। सुमित धीमान के पिता उमेश धीमान कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाहपुर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। माता सुदेश धीमान गृहिणी हैं, जबकि बड़ा भाई आदित्य निजी व्यवसाय करता है।

Related posts