नक्सली हमले में शहीद नन्द कुमार पटेल और उनके पुत्र की अंत्येष्टि

नक्सली हमले में शहीद नन्द कुमार पटेल और उनके पुत्र की अंत्येष्टि

रायपुर/नंदेली: नक्सली हमले में मारे गए छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके पुत्र दिनेश पटेल
की आज हजारों लोगों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर रायगढ जिले के गांव नंदेली में पटेल और उनके पुत्र को..नन्द कुमार पटेल अमर रहे..के नारों के बीच उनके छोटे पुत्र उमेश पटेल ने जब मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद भीड के आंसू छलक पडे।

लोगों ने अपने नेता को अश्रुपूर्ण विदाई दी। पटेल को अन्तिम विदाई देने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ के राज्यपाल शेखरदत्त, मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री चरणदास महंत, कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदवई, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह,सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल, राज्य सरकार के मंत्री तथा बडी संख्या में कांग्रेस नेता और आम लोग मौजूद थे।

गांधी नई दिल्ली से विशेष विमान से अंत्येष्टि में हिस्सा लेने सीधे रायगढ पहुंचे। गांधी समेत सभी नेताओं ने वहां पर थी पटेल एवं उनके पुत्र के पाॢथव शरीर पर पुष्प अॢपत कर श्रद्धांजलि अॢपत की। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कुछ क्षण लिए कुछ लोग आक्रोशित हो गए पर फिर माहौल सामान्य हो गया।

Related posts