नए बिजली मीटरों पर जांच की मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने भी नए बिजली मीटरों पर जांच की मांग की है। साथ ही इनके लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने को कहा है। महासंघ ने कहा कि बेवजह बिजली के भारी-भरकम बिल देने पड़ रहे हैं। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा और महासचिव हेमसिंह ठाकुर, प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रेस सचिव सनाईक एमआर वर्मा, उपाध्यक्ष गंगाराम डोगरा, राजीव चौहान, सुधामाराम शर्मा आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अनुरोध किया है कि जो बिजली मीटर प्रदेश के लोगों और कर्मचारियों पर थोपे गए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से बंद करवाने के आदेश जारी करें। ये मीटर हवा और फूं क मारने से चलने वालेे हैं और जिस कर्मचारी का बिजली का बिल 500 रुपये का आता था, उसका बिल 2500 से 5000 रुपये तक आ रहा है। महासंघ ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश सरकार इसकी भी जांच करवाए कि ये मीटर कहां से खरीदे गए और किस कंपनी के हैं। इनकी भी जांच होनी चाहिए, क्योंकि महंगाई के दौर से गुजर रहे प्रदेश के कर्मचारियों और आम आदमी को इसका बोझ उठाना पड़ रहा है।

Related posts