जम्मू
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस भी नए जोश और उल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारी है। हर ओर नई ऊर्जा दिख रही है। आयोजन करने वालों और इसमें शामिल होने वालों का मनोबल ऊंचा है। गुरुवार को इसे भव्यता प्रदान करने के लिए पूरे राज्य को तिरंगामय करने की तैयारी है। सरकार ने सभी पंचायतों में तिरंगा फहराने की सरपंचों को हिदायत दी है। इसके साथ ही भाजपा ने अपने स्तर पर जम्मू के साथ-साथ कश्मीर के 50 हजार स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी की है। जम्मू संभाग में पांच अगस्त को लगाई गई पाबंदियां करीब-करीब पूरी तरह हटाए जाने के बाद लोगों में नए किस्म का उत्साह है। यही कारण है कि जम्मू शहर में कई घरों पर बुधवार दोपहर बाद से ही तिरंगा लहराने लगा। राज्य सरकार ने पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई थी। राज्यपाल सत्यपाल मलिक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल के सलाहकार फारूक अहमद खान मुख्य अतिथि होंगे। स्टेडियम और इसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रीनगर के कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों से पाबंदियां अभी भी नहीं हटाई गई हैं।

इस बीच पाकिस्तान तथा दहशतगर्दों के नापाक मंसूबे को देखते हुए आईबी व एलओसी पर निगरानी के लिए सुरक्षा बलों की गश्त तेज कर दी गई है। जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही किसी प्रकार की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने कोे कहा गया है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) मुनीर अहमद खान ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से घाटी में शांति भंग करने का लगातार प्रयास किया जाता है। कश्मीर में जब भी व्यापक पैमाने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो पाकिस्तान दुष्प्रचार शुरू कर देता है। उसके ऐसे प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल, प्रशासन और पुलिस का पूरा ध्यान स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने पर है। इसके लिए सभी उपाय किए गए हैं।बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एडीजी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जम्मू संभाग से पाबंदियां हटा ली गई हैं, जबकि कश्मीर के कुछ स्थानों पर पाबंदियां अभी जारी रहेंगी। वहां पर पाबंदियां सामान्य रूप से नहीं है, बल्कि इलाके की जरूरत व माहौल की समीक्षा के बाद लगाई गई है। स्थिति का आकलन कर जिला प्रशासन इसमें छूट दे रहा है।माना कि श्रीनगर के कुछ इलाकों में छिटपुट घटनाएं हुईं। इनसे स्थानीय स्तर पर ही निपटा गया। कुछ को पैलेट इंजरी है, जिनका इलाज चल रहा है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बारे में पूछने पर उन्होंने इससे इन्कार कर दिया। सिर्फ इतना ही कहा कि कानून-व्यवस्था के लिए कई एहतियाती कदम उठाए जाते हैं। यह भी कहा, फर्जी खबरें तथा गलत सूचनाएं प्रसारित करने वाले ट्विटर अकाउंट चिह्नित कर इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।पूरे राज्य में शांति, सुविधाएं सुचारु : कंसल
सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि पूरे राज्य में शांति है। श्रीनगर सहित कई इलाकों में पाबंदियों में कुछ ढील दी गई है। राशन की सप्लाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, एयरपोर्ट तथा चिकित्सा सुविधाएं सुचारु हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं

छात्राओं ने जवानों को बांधी राखियां
74 आर्टिलरी रेजीमेंट के जवानों को रायपुर-दोमाना में हाईस्कूल की छात्राओं ने राखी बांधी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर रायपुर दोमाना की प्रधान रीता शर्मा, भाजपा के उपाध्यक्ष नारायण सिंह, कुलजीत सिंह, प्रभाकर शर्मा, शक्ति दास और अन्य मौजूद रहे। शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर
शहर के प्रमुख मंदिरों, चौक चौराहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह कहीं पर भी किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने और संदिग्ध वस्तु नजर आने पर पुलिस को सूचित करें। आम लोगों से पुलिस ने सहयोग मांगा है।