नई भर्ती जल्द शुरू करे सरकार : शर्मा

मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकीकर्मचारी संघ जिला मंडी ने 15वां जिला स्तरीय स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संस्थापक बलवीर शर्मा ने इस बात पर बल दिया कि सभी कर्मचारी प्रदेश व देश हित में कार्य करें। यदि राष्ट्र मजबूत है तो इसमें रहने वाला हर नागरिक व कर्मचारी मजबूत है। संघ के जिला सचिव व प्रदेश महामंत्री दुनी चंद ने कहा कि आठ मई 1999 को विद्युत तकनीकीकर्मचारी यूनियन की स्थापना हुई थी। इस लंबे अंतराल में तकनीकीकर्मचारियों की सभी बड़ी गंभीर समस्याओं का निवारण हुआ है।
जिला प्रधान हरि सिंह राणा ने कहा कि सभी कर्मचारी बोर्ड हित में कार्य करें। जो भी तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगें हैं, उन्हें सरकार से शीघ्र ही हल करवाया जाएगा। उन्होंने बोर्ड में हो रही आउट सोर्सिंग के बारे में गहरी चिंता प्रकट की तथा सरकार से आग्रह किया कि शीघ्र ही नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। वर्तमान में तकनीकीकर्मचारियों की संख्या बहुत कम रह गई है। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा दी गई बोर्ड को 700 करोड़ की राशि देने पर भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संघ के मुख्य सलाहकार दलीप ठाकुर, वरिष्ठ प्रधान श्याम लाल शर्मा, जिला संगठन सचिव हीरा लाल सैणी, कर्म सिंह, तेज सिंह, चमन कुमार, मुकेश हांडा, मंडी इकाई के प्रधान महेश कपूर, केशव राम, लाल सिंह व प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts