नंदा राजजात यात्रा की तैयारियां जोरों पर

अल्मोड़ा। नंदा राजजात की तैयारियों को लेकर कुमाऊं नंदा राजजात समिति का दल कुमाऊं के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लौट आया है।
समिति के पदाधिकारी प्रभात कुमार गंगोला ने यहां हुई बैठक में बताया कि दल ने लमगड़ा, देवीधूरा, पाटी, चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला, मदकोट, जौलजीवी, मुनस्यारी, थल, बेरीनाग आदि क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया। राजजात यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इन स्थानों पर उपसमितियों का गठन किया गया और क्षेत्रीय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित लोग अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। बैठक में हरीश भंडारी, संजय जोशी, भुवन जोशी आदि ने भाग लिया।
इधर नंदा राजजात (कुमाऊं) के पदाधिकारी शिरीष पांडे और मनोज वर्मा ने बताया कि नंदा राजजात की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कुमाऊं मंडल के विभिन्न स्थानों की राजजात समितियों और मां नंदादेवी मंदिर के प्रतिनिधियों की बैठक चार जून को नंदादेवी गीता भवन अल्मोड़ा में होगी। बैठक में चंद शासकों के वंशज सांसद केसी सिंह बाबा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। बैठक में विभिन्न स्थानों की समितियों और मंदिर कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ ही विधायकों, जिला पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Related posts