धूमल को शीशे में भी दिखते वीरभद्र

गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को वीरभद्र फोबिया हो गया है। शीशे और पानी में भी उन्हें वीरभद्र ही दिखता है। धूमल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धूमल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसी कारण वह लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार के गिरने की बात कह रहे हैं। धूमल से पूछा कि संविधान में कौन सा ऐसा प्रावधान है कि लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार बर्खास्त की जाती हो। अनुराग को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि बेटे और बाप ने मिलकर एचपीसीए को सोसायटी से कंपनी बना दिया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजेंद्र जार, अनिल वर्मा, राज धीमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पृथ्वी चंद, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

Related posts