धूमल, अनुराग, जेटली के पुतले फूंके

पालमपुर/सुलह/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों से सुलह युकां भड़क गई है। युकांइयों ने युकां अध्यक्ष अरविंद समकड़िया की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा नेता अरुण जेटली के पुतले नाल्टी पुल के चौक में फूंके। समकड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अरुण जेटली उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं। सुलह युकां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
प्रदर्शन के दौरान महेंद्र पटियाल, नवीन, पवनेश, प्रताप, फौजा सिंह, बालम, रविंद्र, विजय, बलबीर, पंकज, अजय समेत कई युकां कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, पालमपुर सुभाष चौक पर युकां कार्यकर्ताओं ने नितिन जंवाल की अध्यक्षता में भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अरुण जेटली व अनुराग ठाकुर के पुतले जलाए गए। इस मौके पर उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव विजय, राकेश, प्रवीण, रविंद्र, हंसराज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा जयसिंहपुर में युकां अध्यक्ष अभिषेक सूद की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अरुण जेटली व अनुराग ठाकुर के पूतले फूंके गए। इस मौके पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मनजीत चौधरी, प्रवीण मल्होत्रा, विनोद जग्गी, कश्मीर सिंह, महेंद्र राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts