धूमधाम से मनाया हिमाचल दिवस

नालागढ़ (सोलन)। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक करने के दृष्टिगत अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैसाखी एवं हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता, पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के बीच कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता गायन में देशभक्ति व हिमाचल से संबंधित संस्कृति, और निबंध लेखन में देवभूमि हिमाचल पर आधारित विषय रखे थे।
कविता गायन प्रतियोगिता में ध्रुव पांडे, शांति, राबिया, मुस्कान, जसनिका, खुशी राणा, अखिल ठाकुर, स्नेहल, सिमरन, प्रणव गंढोतरा, समृद्धि, दीपिका, पलक, आयुष, प्रतीक्षा, दीक्षा, श्रेया, लावाधि, नंदिनी, खुशबू, अंशुधर, दनमदीप सिंह, शिवानी, आदित्य अरोड़ा, श्रुति वमा, राधिका, खुशमन, अभिषेक शर्मा, सिमरण, गुरशरण, जबकि भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा, सुचोरिता, अर्पणा, राहुल, सोनल, अमरिंद्र, अर्शिता, गौरव, नवनीत, शिवम, दसवीं कक्षा से रजनदीप कौर, रिया, भावना, दीक्षा, महिमा, संजय एवं रीमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेम जोशी ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि विद्यार्थी अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रति आयोजित किए गए कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं और अपने राज्य एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास वाली शिक्षा प्रदान करना है। स्कूल में हर पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इन समारोहों में प्रत्येक विद्यार्थी की सहभागिता को भी सुनिश्चित बनाया जाता है।

Related posts