धारा 377 में बदलाव हुआ तो होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन: रामदेव

धारा 377 में बदलाव हुआ तो होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन: रामदेव

नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सरकार यदि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 में बदलाव करके देश की संस्कृति को विकृत करने का प्रयास करेगी तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। स्वामी रामदेव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि समलैंगिकता को अपराध की क्ष्रेणी में रखने वाली धारा 377 में बदलाव का प्रयास यदि किया गया तो पूरे देश में प्रचंड आंदोलन किया जाएगा। समलैंगिकता के मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वित्त मंत्री पी, चिदम्बरम एवं कानून मंत्री कपिल सिब्बल के बयान पर टिप्पणी करते हुए रामदेव ने कहा कि इससे कांग्रेस के कर्णधारों का चरित्र एवं मानसिकता प्रकट हो गई है।

इन कर्णधारों का देश की गौरवशाली सभ्यता, संस्कृति सामाजिक  संरचना एवं आदर्श परिवार व्यवस्था में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि जो गांधी परिवार देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर मौन साधे रखता है, वह समलैंगिकता पर इतना मुखर होकर न्यायालय के निर्णयों को प्रभावित कैसे कर रहा है। स्वामी रामदेव ने कहा कि भारतीयों पर अपभ्रंश विचार एवं जीवन शैली थोपी नहीं जा सकती।

Related posts