धारटीधार की आठ पंचायतों का संपर्क कटा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। धारटीधार की आठ पंचायतों के लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। अधिकतर प्रमुख संपर्क मार्ग जोरदार बारिश के बाद बंद हो गए है, जिससे इन पंचायत क्षेत्रों के लोगों को अन्य पंचायतों के साथ संपर्क कट गया है। जिला परिषद सदस्य अंजना शर्मा, बीडीसी सदस्य चंद्रकला, कांडो कांसर प्रधान रीता व पूर्व प्रधान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिनों बरसात में अधिकतर संपर्क मार्ग बंद रहते है, जो काफी दिनों बाद ही खुल पाते है। पिछले शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पांवटा-राजबन से जमटा मार्ग, धौलाकुआं-जटौन, तिरमली-ददाहू, भरोग बनेड़ी से नाहन, कन्योण, पनोग, तेलीवाला, खेना व बनेत से दवाणा संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। इससे कांडो कांसर, बनेत हल्दवाड़ी, भरोग बनेड़ी, छछेती, मालगी, थाना कसोगा, बिरला व मधाणा पंचायत का संपर्क अन्य पंचायतों से कट गया है। क्षेत्रवासियों ने आग्रह किया है कि बंद हुए संपर्क मार्गों को शीघ्र ठीक करवाया जाए, जिससे पांवटा व नाहन क्षेत्रों के लिए आवागमन फिर से शुरू हो सकें।

Related posts