धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग 39 दिन से बंद

धारचूला। टनकपुर-तवाघाट राजमार्ग का धारचूला से आगे का हिस्सा बीती 17 जून से बंद है। इस मार्ग को खोलने के लिए अभी गंभीर पहल भी शुरू नहीं हुई है। चार जगहों पर पुल टूट गए हैं। रोड बंद होने से लोगों का बुरा हाल है। राशन और जरूरी सामग्री लाने के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
धारचूला से तवाघाट मोटर मार्ग का दोबांटस्यांठा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। एलागाड़, तवाघाट, कंच्योति और सोबला में पुल टूट गए थे। 17 जून से बंद इस मार्ग से रांठी, जुम्मा, स्याकुड़ी, खेला, रफली, सिरी, तवाघाट के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी के लिए जबर्दस्त जद्दोजहद करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ ही भारत-चीन व्यापार पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। तवाघाट में सात जुलाई को ट्रोली पहुंच गई लेकिन लगाई नहीं जा सकी

Related posts