
धर्मशाला। विकास खंड नूरपुर की सदवां पंचायत के प्रधान को पंचायती राज विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। प्रधान पर सरकारी धन राशि के दुरुपयोग करने के आरोप लगे थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बीडीओ नूरपुर मामले में जांच कर रहे थे। जांच करने के बाद मामला पंचायती राज विभाग में पहुंचा था। सरकारी धनराशि के दुरुपयोग करने पर प्रधान को 20 फरवरी 2014 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, मगर प्रधान ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने प्रधान को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया था। इसमें प्रधान राशि के दुरुपयोग करने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए। प्रधान पर लगे तमाम आरोप तय होेने के बाद पंचायती राज विभाग ने प्रधान को सस्पेंड कर दिया है।
जिला पंचायत अधिकारी राजेंद्र धीमान ने कहा कि सदवां पंचायत के प्रधान को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रधान पर सरकारी धन राशि के दुरुपयोग के आरोप लगे थे।
