
धर्मशाला।(आत्मा राम ) धर्मशाला में बीओटी के तहत आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्णय बस अड्डा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। धर्मशाला में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि इस बस अड्डे में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। धर्मशाला बस स्टैंड को माडर्न ढंग से बनाने के लिए इसका बीओटी के तहत पुन: निर्माण किया जाएगा। इसमें मल्टीप्लेक्स भवन का निर्माण एवं अत्याधुनिक सुविधाएं सम्मिलित होंगी। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालू गलोआ, सरोत्री, नगरोटा एवं पठियार में लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बालूगलोआ शिव मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपए तथा चंगर क्षेत्र के लिए 2 अतिरिक्त हैंडपंप स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
