धर्मशाला पहुंचे डीजीपी बी कमल

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख बी कमल कुमार रविवार शाम को धर्मशाला पहुंच गए। इस दौरान डीजीपी का पुलिस जवानों ने गार्ड आफ आनर से स्वागत भी किया। इस मौके पर आईजी नार्थ जोन राकेश अग्रवाल, एसपी कांगड़ा बलवीर ठाकुर, एएसपी बशेर सिंह, डीएसपी मनोज जोशी ने डीजीपी बी कमल का स्वागत किया। 31 जुलाई को अपने कार्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी बी कमल से सम्मान में सोमवार को द्वितीय रिजर्व बटालियन सकोह में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक समारोह के बाद डीजीपी के लिए बड़ा खाना भी होगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह नौ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीजीपी बी कमल कांगड़ा, चंबा, ऊना के पुलिस अधिकारियों से विशेष बैठक कर सकते हैं। वहीं सकोह बटालियन में सोमवार को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के एसपी और डीएसपी भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts