धर्मशाला कालेज की एससीए ने ली शपथ

धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को एससीए के पदाधिकारियों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के पूर्व प्राचार्य ललित मोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने एससीए अध्यक्ष आदित्य पंडित, उपाध्यक्ष मनदीप कौर, महासचिव अरुण कुमार और सह सचिव सौरभ शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देते हुए समारोह का शुभारंभ किया। वहीं संगीत विभाग की छात्रा ने गीत की प्रस्तुति देते हुए खूब वाहवाही लूटी। ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हर विद्यार्थी को अपने लक्ष्य की प्राप्त के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए तब तक संघर्ष करना चाहिए, जब तक लक्ष्य को प्राप्त न कर लिया जाए। वहीं कालेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा और एससीए प्रधान आदित्य पंडित ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। डा. नरेश शर्मा ने मंच संचालन करते हुए कालेज की उपलब्धियां गिनाईं।
इस मौके पर कालेज की उप प्राचार्य वंदना भडवार, मीना मनकोटिया, प्रो. महेंद्र चौधरी, डा. एनएन शर्मा, डा. सतीश ठाकुर, प्रो. अमरीश घई, सुनील मेहता, मदन गुलेरिया, संजीवन कटोच, सपना बंटा, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

31 कक्षा प्रतिनिधियों ने भी ली शपथ
एससीए के पदाधिकारियों के अलावा सोमवार को 31 कक्षा प्रतिनिधिओं और 11 मनोनीत सदस्यों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। कक्षा प्रतिनिधिओं में गरिमा सहगल, निष्ठा चड्ढा, ब्रजेश शर्मा, चंद्रशेखर, शकुन शर्मा, गौरी पूजा, पल्लवी, ईशाल शर्मा, शुभम, हिमानी गुलेरिया, अमित शर्मा, वसुधा, शिखा, अर्जुन, अभिषेक, अंगपाल सिंह, अभिनंदन शर्मा, निकेश कुमार, अंकुश परमार, अंचल त्रेहन, योगेश कुमार, नेहा कुमारी, दीक्षित नरूला, रोहित, दिलबाग सिंह शर्मा, सन्नी शर्मा, अभिषेक गोयल, अलका कटोच, मन्नत परमार, सुनील कुमार, तनवी शर्मा और मनोनित सदस्यों में सोनम, मीनाक्षी, शैलजा चौधरी, अर्चना, अनामिका, कल्पना, दुर्गा, विवेक, अलंकार, अक्षय शर्मा और स्वाति के नाम शमिल है।

विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे: आदित्य
एससीए अध्यक्ष आदित्य पंडित ने कहा कि एससीए कालेज प्रशासन के साथ मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि एससीए छात्र हित में काम करने के लिए हमेशा कालेज प्रशासन का सहयोग करेगी।

Related posts