धर्मपुर कालेज में एबीवीपी ने लगाया सिक्सर

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में एबीवीपी ने जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए जीत का सिक्सर लगाने में कामयाबी हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर से बाजार तक विजय रैली निकाली।
धर्मपुर कॉलेज में इस बार एसएफआई के चुनाव मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ था। लेकिन, एबीवीपी पूरे पैनल पर भगवा फहराने में सफल रही। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सुशील कुमार को 115, एनएसयूआई के राकेश कुमार को 100 और एसएफआई के अनिल कुमार को 19 मत पड़े। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रियंका को 114, एनएसयूआई की सोनिका को 104, एसएफआई के विपिन कुमार को 18 मत पड़े। महासचिव पद पर एबीवीपी की शांता देवी को 112, एनएसयूआई के विकेश कुमार को 101 और एसएफआई के सुनील को 23 मत मिले। सहसचिव पद पद एबीवीपी की कविता को 124, एनएसयूआई के राहुल को 88, एसएफआई के विनोद को 23 मत पड़े। कक्षा प्रतिनिधि प्रथम वर्ष में एबीवीपी के संजीव को 58 और एनएसयूआई की शवनम को 46, द्वितीय वर्ष में एबीवीपी की कंचना देवी को 55 और एनएसयूआई के दलीप को 37, तृतीय वर्ष में एबीवीपी की अनिता देवी को 19 और एनएसयूआई की कल्पना को 19 मत मिले। उम्र के अनुसार एबीवीपी की अनिता देवी को कार्यकारी प्रधानाचार्य रमेश धलारिया ने विजेता घोषित कर दिया। अध्यक्ष पद के लिए 239 मत पड़े, जिसमें 5 मत अवैध पाए गए, उपाध्यक्ष पद के लिए 239 मत मिले, जिसमें 3 मत अवैध पाए गए। महासचिव पद के लिए 239 मत पड़े, जिसमें 3 मत अवैध पाए गए। सहसचिव पद के लिए 239 मतों में से 4 मत अवैध पाए गए। वहीं, कक्षा प्रतिनिधि प्रथम वर्ष के लिए कुल 106 मत पड़े, जिसमें 2 अवैध, द्वितीय वर्ष के लिए 94 मत पड़े, जिसमें 2 मत अवैध पाए गए। वहीं तृतीय वर्ष के लिए कुल 39 मत पड़े, जिसमें 1 मत अवैध पाया गया। विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह और जिला सुंदरनगर भाजयुमो अध्यक्ष रजत ठाकुर ने एबीवीपी का पूरा पैनल आने पर उन्हें बधाई दी।

Related posts