धर्मकोट में भालू की दस्तक से दहशत

मैकलोडगंज। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के समीपवर्ती गांव धर्मकोट में पिछले कुछ दिनों से जंगली भालू की दस्तक से लोग दहशत में हैं। हर दिन सुबह होते ही धर्मकोट गांव के पास वाले जंगल से बेखौफ एक भालू लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, वीरवार की सुबह यह भालू धर्मकोट के एक स्थानीय निवासी के घर में घुस गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग भालू के खौफ से सहम से गए हैं।
धर्मकोट और इससे लगते गांव हैणी, सुकैड़ी, धुपनाल और रक्कड़ के रहने वाले निर्मल सिंह पठानिया, सुभाष पठानिया, रशपाल पठानिया, इंद्रा देवी, सुरेखा, सत्या, शम्मी, राजमल पठानिया, टोनी, कुल्ली, बलदेव, पुरुषोत्तम, मदन, सुरेंद्र और राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिना से गांव के लोगों में एक दिनों जंगली भालू ने दहशत फैला रखी है। लोगों का सुबह-सुबह घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांवाेके सभी लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रशासन जल्द लोगों को जंगली जानवर के खौफ से निजात दिलाए।

Related posts