धरने से आवाज बुलंद करेंगे पौंग विस्थापित

नूरपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापित बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की बैठक सोमवार को समिति के प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार की ओर से पौंग बांध विस्थापितों की मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई न होने के विरोध स्वरूप 9 अप्रैल को राजा तालाब स्थित उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास कार्यालय के समक्ष दो घंटे का सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया गया।
अवस्थी ने बताया कि अगर प्रदेश सरकार ने फिर भी पौंग बांध विस्थापितों की मांगों पर कोई अमल नहीं किया तो 22 अप्रैल से विस्थापित परिवार उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन उपवास शुरू करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे और यह आंदोलन मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से पिछले कई दशकों से पुनर्वास की आस लगाए बैठे विस्थापित परिवारों की लंबित मांगों को जल्द पूर करने की अपील की है।

Related posts