
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद धनंजय सिंह के विरद्ध एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तारापुर कालोनी निवासी व्यवसायी इन्द्र बहादुर सिंह पिछली 29 मई को नगर के पैजबाग स्थित एक समारोह में जौनपुर के बसपा सांसद धनंजय सिंह ने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
उन्होंने बताया कि इस धमकी के बाद व्यवसायी ने पुलिस अधीक्षक हैपी गुप्तन को तीस मई को प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले की पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अलका भटनागर से जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाये जाने पर बसपा सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ् कल शाम कोतवाली में धारा 504 व 506 भा.द.वि. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
