धनाल से बुजुर्ग लापता, मामला दर्ज

कुमारसैन (शिमला)। यहां की मलैंडी पंचायत के धनाल गांव से एक बुजुर्ग दस दिन से लापता है। जानकारी के मुताबिक सत्तर वर्षीय मंगत राम 11 सितंबर को नित्थर से चार साला मेला देखने कुमारसैन निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। मंगत राम के बेटे सुरेश वर्मा ने कुमारसैन थाना में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर उन्हें खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है। इधर, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।

Related posts