द्रंग ब्लॉक-प्रथम को ऑल राउंड बेस्ट ट्राफी

गोहर (मंडी)। जंजैहली स्कूल में वीरवार को प्राथमिक स्कूलों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में द्रंग ब्लॉक-प्रथम ने ऑल राउंड बेस्ट के खिताब पर कब्जा जमाया। छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट पार्टिसिपेशन में सुंदरनगर ब्लॉक-दो ने पहला, कबड्डी में द्रंग ब्लाक-दो, खोखो में करसोग प्रथम, वॉलीबाल में द्रंग ब्लॉक-प्रथम, बैडमिंटन में करसोग ब्लॉक-दो, लोक नृत्य में सराज खंड-एक, समूह गान में सुंदरनगर, भाषण में सुंदरनगर-दो, एकलगान में सुंदरनगर-एक, फैंसी ड्रेस और वन एक्ट प्ले में चच्योट-एक, क्विज में सुंदरनगर-दो तथा हैंड राइटिंग में द्रंग खंड-एक ने पहला स्थान हासिल किया। छात्राओं की कबड्डी में करसोग खंड, खोखो में करसोग खंड-दो, वॉलीबाल में चच्योट खंड-एक और बैडमिंटन में बल्ह ने प्राथमिक स्कूलों की खेलों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य जंजैहली कमल गुप्ता, बाबू राम कौंडल डीएसएसए प्रेस सचिव जिला मंडी, जिला अध्यक्ष पीटीएफ इंद्र भारद्वाज समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

प्रतिभा ने किया तुंगाधार पंचायत भवन का लोकार्पण
गोहर (मंडी)। सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को सराज दौरे के दौरान तुंगाधार पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया। बायला पुल का शिलान्यास भी किया और इस पुल के लिए सांसद निधि से दस लाख देने की घोषणा की। प्रतिभा सिंह 4 अक्तूबर को बालीचौकी के दौरे पर जाएंगी।

Related posts