दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

धर्मशाला। दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलाें का इलाज जोनल अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लंबागांव के मिथल पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लंबागांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां में मैक्सी कैब निगम की बस से टकरा गई है। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कैब को सुशील कुमार निवासी उथड़ाग्रां चला रहा था। इसी दौरान मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर निगम की बस से बरोहबार के पास निगम की बस से टकरा गई। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों सुशील कुमार, राकेश कुमार और राजेश कुमार निवासी उथड़ाग्रां शामिल हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts