दो हफ्ते से बंद पड़ा है पेट्रोल पंप

सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर सराहां के समीप काहन स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि दो सप्ताह बीतने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बनाहां घिन्नी पंचायत प्रधान अनूप शर्मा, रमन ठाकुर, एचएन भारद्वाज, अमित, अनिल, सुरेश, सुरेंद्र, सुनील, रविंद्र तथा राकेश ने कहा कि काहन स्थित पेट्रोल पंप के बंद होने से लोगों को पेट्रोल तथा डीजल भरवाने के लिए नाहन और सोलन जाना पड़ रहा है। जिससे उनका अतिरिक्त समय बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते कहा कि यदि शीघ्र ही पेट्रोल पंप को चालू नहीं किया गया तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related posts