
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वर्ष 2011 में 10वीं परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन तो किया लेकिन उन्हें पारितोषिक के नाम पर मायूसी हाथ लगी। छात्राएं मोनिका तोमर तथा मोनिका ठाकुर ने प्रदेश की टॉप-125 विद्यार्थियों की सूची में स्थान पाया था। छात्राओं को 10 हजार छात्रवृत्ति राशि दी जानी है। अभिभावकों ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया, लेकिन अभिभावक दो वर्षों से स्कूल परिसरों के चक्कर काट कर थक चुके हैं। सतौन निवासी रामभज तोमर तथा मानल निवासी मामराज ने बताया कि मार्च 2011 वर्ष में सतौन एसवीएम स्कूल सें दोनों छात्राओं दसवीं कक्षा की परीक्षा दी। मोनिका ठाकुर पुत्री माम राज ने प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 121 वां स्थान तथा मोनिका तोमर पुत्री रामभज तोमर ने 122वां स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में शामिल इन छात्राओं को 10 हजार वजीफा मिलना था। सत्र 2011 के कुछ अन्य मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि नही मिल सकी है। इन छात्राओं तथा अभिभावकों को हर माह स्कूल परिसर के चक्कर काटने पड़ रहे है।
——-
‘‘ कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा की प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा तथा प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि अभी तक स्कूल में इनकी छात्रवृत्ति राशि नहीं पहुंची है। जिस दिन विभाग से राशि मिल जाएगी तत्काल छात्राओं को बुलाकर दे दी जाएगी’’
