दो रुपए बढ़ा शिक्षकों का पेपर चेकिंग मानदेय

paper checking honorarium increased to Rs two for teachers
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निदेशक मंडल की बैठक में पेपर चेकिंग मानदेय को 2 रुपये बढ़ाया है। ये अब 6 रुपये से बढ़कर 8 रुपये प्रति पेपर हो गया।

शिक्षक संघ हालांकि 15 रुपये की मांग कर रहे थे। बोर्ड ने इस फैसले का औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया। बोर्ड अध्यक्ष बलबीर तेगटा बैठक के बाद शिमला रवाना हो गए।

वह वीरवार को प्रधान सचिव शिक्षा से चर्चा करेंगे। बैठक में परीक्षा केंद्रों में केंद्र अधीक्षक, उप अधीक्षक, पर्यवेक्षक और पेपर सेट करने का पारिश्रमिक बढ़ाने पर भी फैसला हुआ।

कंपार्टमेंट छात्रों को कॉलेज में प्रवेश की सुविधा के लिए जमा एक और दो की अनुपूरक परीक्षाएं जून में लेने की अध्यापकों की मांग पर मंथन किया गया।

बोर्ड कर्मचारियों की सचिवालय भत्ते की मांग पर कमेटी बनाने का भी फैसला लिया गया है। यह बैठक करीब ढाई घंटे चली और कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

Related posts