
शिमला। पुलिस थाना ढली के तहत दुराचार के मामले में फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जून में सुन्नी क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया था। ढली पुलिस की टीम ने शनिवार को नारकंडा-लूहरी रोड से अजय ठाकुर निवासी नारकंडा को पकड़ा है। युवक पर लड़की को बहला-फुसला कर मनाली ले जाने और वहां दुराचार करने का आरोप है। ढली पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस थाना ढली के तहत 21 जून को एक लड़की ने टैक्सी चालक पर दुराचार का आरोप लगाया था। पुलिस को शिकायत में लड़की ने बताया था कि आरोपी उसे बहला-फुसला कर मनाली ले गया। वहां उसने दुराचार किया। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। पुलिस ने आरोपी को नारकंडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
